अधिक पसीना आना (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe
आनुवंशिकी और प्राइमर हाइपरहाइड्रोसिस
अधिक पसीना आने का एक प्रमुख कारण आनुवंशिकी हो सकता है। यदि आपके परिवार में किसी को हाइपरहाइड्रोसिस की समस्या है, तो संभव है कि आपको भी यह समस्या हो। इस तरह की स्थिति को प्राइमर हाइपरहाइड्रोसिस कहा जाता है, जिसमें पसीना वाली ग्रंथियां सामान्य से अधिक सक्रिय होती हैं। यह अक्सर हाथों, पैरों, चेहरे और बगल में अधिक होता है। यह कोई गंभीर बीमारी नहीं है, बल्कि एक वंशानुगत स्थिति है जो बचपन या किशोरावस्था से ही शुरू हो सकती है।