फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: डायबिटीज के साथ बीपी और फिर फैटी लिवर, एक के बाद एक कैसे बढ़ता जाता है इन बीमारियों का खतरा?

Sun, 01 Nov 2026 02:14 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Diabetes & High Blood Pressure: डायबिटीज, हाई बीपी और फैटी लिवर के पीछे इंसुलिन रेजिस्टेंस, पेट की चर्बी और खराब जीवनशैली जैसी वजहें हो सकती हैं। तीनों एक साथ होने पर दिल और किडनी से जुड़ी जटिलताओं का भी जोखिम बढ़ जाता है। नियमित जांच, वजन को कंट्रोल करना व्यायाम और डॉक्टर की सलाह से इलाज जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 4
डायबिटीज-बीपी का खतरा - फोटो : Amarujala.com/AI
लाइफस्टाइल और खान-पान की गड़बड़ी ने दुनियाभर में कई तरह की क्रॉनिक बीमारियों के खतरे को काफी बढ़ा दिया है। यही कारण है कि अब कम उम्र लोगों में भी डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर से लेकर लिवर-किडनी की बीमारियां और कैंसर तक का जोखिम देखा जा रहा है। सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि कई बीमारियां एक दूसरे से इंटरलिंक हो सकती हैं, मसलन एक बीमारी, किसी दूसरी बीमारी के लिए भी रास्ता खोल देती है।

डॉक्टर बताते हैं, आजकल कई लोगों में डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और फैटी लिवर जैसी समस्याएं एक साथ देखने को मिल रही है। इनके पीछे कई बार एक जैसी वजहें हो सकती हैं। इन्हीं खतरों को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञ नियमित रूप से शुगर और बीपी की जांच कराते रहने और इन्हें कंट्रोल में रखने वाले उपाय करते रहने की सलाह देते हैं।

आइए जानते हैं कि शरीर की एक बीमारी कैसे दूसरी बीमारियों का भी खतरा बढ़ाने लग जाती है?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
क्रॉनिक बीमारियों का खतरा - फोटो : Amar Ujala
एक साथ कई बीमारियों का खतरा

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और फैटी लिवर जैसी समस्याओं के लिए पेट के आसपास बढ़ती चर्बी, इंसुलिन रेजिस्टेंस, शारीरिक गतिविधि की कमी और खानपान की गलत आदतें जिम्मेदार हो सकती हैं।
 
  • जब शरीर इंसुलिन का सही इस्तेमाल नहीं कर पाता, तो खून में शुगर बढ़ने लगती है।
  • इसी दौरान लिवर में अतिरिक्त फैट भी जमा होना शुरू हो जाता है और ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है।
  • इन बीमारियों का एक साथ होना दिल, किडनी और रक्त वाहिकाओं पर दबाव बढ़ा देता है। 
विज्ञापन

3 of 4
डायबिटीज और बीपी की समस्या - फोटो : Adobe Stock
इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या सबसे बड़ी टेंशन

अमर उजाला से बातचीत में जनरल प्रैक्टिशनर डॉ. अनुराग पाण्डेय बताते हैं, अगर आपको डायबिटीज या इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या है तो ये सेहत के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकती है। इसमें शरीर की कोशिकाओं की इंसुलिन के प्रति प्रतिक्रिया कम हो जाती है। इस वजह से खून में शुगर की मात्रा बढ़ने लग जाती है और लिवर में फैट जमा होने की आशंका भी बढ़ती है।
 
  • इन समस्याओं के साथ अगर आप मोटापा का शिकार है, खासकर पेट की चर्बी बढ़ी हुई है तो ये स्थिति आपके लिए मुश्किलों को और भी बढ़ाने वाली हो सकती है।


शुगर-बीपी और फैटी लिवर, एक साथ कितना खतरनाक?

डॉ. अनुराग कहते हैं, शुगर-बीपी और फैटी लिवर की समस्या अगर एक साथ हो जाए तो ये जीवन की गुणवत्ता को काफी प्रभावित करने वाली हो सकती है।
 
  • डायबिटीज और हाई बीपी दोनों धमनियों को नुकसान पहुंचाते हैं। इनके साथ फैटी लिवर होना मेटाबॉलिक खतरों का संकेत हो सकता है।
  • लंबे समय तक बढ़ी शुगर और बीपी किडनी की छोटी रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचा सकती है। इससे भविष्य में किडनी रोगों का भी जोखिम बढ़ जाता है।
  • कुछ लोगों में साधारण फैटी लिवर आगे चलकर लिवर में सूजन, फाइब्रोसिस और गंभीर मामलों में सिरोसिस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग-व्यायाम - फोटो : Amarujala.com/AI
डॉक्टर कहते हैं, अगर आपको डायबिटीज या हाई बीपी की दिक्कत है तो शुरुआत से ही इसपर गंभीरता से ध्यान देते रहें। शुगर और बीपी को कंट्रोल करके भी आप कई दूसरी बीमारियों के खतरे को काफी कम कर सकते हैं।

शरीर को बीमारियों से कैसे बचाएं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, क्रॉनिक बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए लाइफस्टाइल और खान-पान को ठीक रखना सबसे जरूरी है। इससे बीपी-शुगर और मोटापा तीनों को कंट्रोल किया जा सकता है।
 
  • सबसे पहले शरीर के वजन और कमर की चौड़ाई को कंट्रोल करने वाले तरीके अपनाएं।
  • सप्ताह में कम से कम 150 मिनट तक मध्यम स्तर के शारीरिक व्यायाम करें।
  • मीठे पेय, ज्यादा प्रोसेस्ड भोजन और अतिरिक्त नमक-चीनी का सेवन कम से कम करें।
  • डॉक्टर की सलाह से दवाएं लें और नियमित जांच कराएं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें