कोरोना वायरस का संक्रमण देश और दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है। अबतक दुनियाभर में इससे संक्रमित होनेवालों का आंकड़ा 1.82 करोड़ पार कर चुका है, जबकि 6.92 लाख से ज्यादा लोगों की इससे मौत हो चुकी है। अबतक यही देखा गया है कि वयस्कों के मुकाबले बच्चों में इसके संक्रमण के मामले बेहद कम हैं। अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन के जर्नल ‘जेएएमए’ में प्रकाशित एक शोध अध्ययन में इस बारे में विस्तार से बताया गया है कि क्यों बच्चों पर कोरोना वायरस हावी नहीं हो पाता। वहीं, विभिन्न देशों के विशेषज्ञों ने भी इसके पीछे समान तर्क दिए हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से: