पूरे विश्व में 6 तरीकों से वैक्सीन बनाई जा रही है
- फोटो : social media
कैसे बनती है वैक्सीन
दुनियाभर में अलग-अलग फॉर्मूले से वैक्सीन का निर्माण हो रहा है। लेकिन सभी वैक्सीनों का उद्देश्य एक ही है कि शरीर को वायरस के हमले से पहले ही इस तरह तैयार कर देना कि उसपर कोई असर न हो। इस समय पूरे विश्व में 6 तरीकों से वैक्सीन बनाई जा रही है। जिसमें जीवित वायरस, संक्रमित वायरस, प्रोटीन सबयूनिट, खोखला वायरस, डीएनए- आरएनए और वायरल वेक्टर प्रक्रिया शामिल हैं।