फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: प्रोटीन का जबरदस्त स्रोत है पनीर, पर ऐसे लोगों के लिए हो सकता है नुकसानदायक, बरतें सावधानी

Fri, 14 Oct 2022 12:52 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
पनीर के दुष्प्रभावों के बारे में भी जान लीजिए - फोटो : iStock
शाकाहारी लोगों के लिए पनीर को प्रोटीन का सबसे बेहतर स्रोत माना जाता है। प्रोटीन के साथ इसमें अन्य कई तरह के विटामिन्स और पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए आवश्यक माने जाते हैं। हालांकि अगर कम समय में ज्यादा लाभ प्राप्त करने के लिए पनीर का अधिक सेवन कर रहे हैं तो इसके कई प्रकार के दुष्प्रभावों के बारे में भी शोधकर्ताओं ने अलर्ट किया है। इसके अलावा कुछ प्रकार की शारीरिक स्थितियों में भी विशेषज्ञ पनीर का सेवन न करने की सलाह देते हैं। प्रोटीन का यह अद्भुत स्रोत किस प्रकार से शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है, आइए इस बारे में जानते हैं।

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, वैसे तो पनीर में मौजूद पोषकता संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ के लिए सहायक मानी जाती है, हालांकि कुछ स्थितियों में इसका सेवन कम या न करने की सलाह दी जाती है। इसका अधिक मात्रा में सेवन करना पाचन सहित कई अन्य प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। आइए पनीर के सेवन को लेकर सावधानियों के बारे में आगे विस्तार से समझते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
पनीर के साइड-इफेक्ट्स को लेकर बरतें सावधानी - फोटो : Istock
क्या कहते हैं आहार विशेषज्ञ?

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, पनीर खाना वैसे तो सेहत के लिए फायदेमंद होता है, पर इसका ज्यादा सेवन आपके लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। पनीर में फैट की अधिकता होती है जिससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है। ऐसे में जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है उन्हें पनीर के सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा यदि आप वजन कम करने की कोशिशों में लगे हुए हैं तो भी पनीर का सेवन बहुत कम मात्रा में ही करने की सलाह दी जाती है।

कच्चा पनीर वैसे तो कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है पर कुछ अध्ययनों में इसके गर्भवती महिलाओं और भ्रूण के विकास से संबंधित जोखिमों के बारे में भी पता चलता है।
विज्ञापन

3 of 4
पाचन तंत्र पर पनीर के दुष्प्रभाव - फोटो : pixabay
पाचन संबंधी समस्याओं का जोखिम

पनीर का अधिक मात्रा में सेवन करना आपके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है। अधिक पनीर खाने से शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है जिसके कारण पाचन संबंधी कई प्रकार की समस्याओं जैसे दस्त, पेट में सूजन और गैस की समस्या हो सकती है। यदि आप भी पाचन विकारों से परेशान हैं तो पनीर के सेवन को लेकर सावधानी बरतें। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अधिक मात्रा में पनीर के सेवन के कारण पाचन की दिक्कतों का जोखिम हो सकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
पनीर को लेकर बरतें सावधानी - फोटो : istock
एलर्जी के शिकार हैं तो न खाएं पनीर

आहार विशेषज्ञों ने पाया की पनीर कुछ लोगों में एलर्जी को ट्रिगर करने वाला भी हो सकता है, हालांकि इस तरह के मामले काफी दुर्लभ हैं पर इसके जोखिमों को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। दूध से संबंधित एलर्जी के शिकार लोगों को भी पनीर के प्रतिकूल प्रभाव हो सकते हैं। पनीर एलर्जी की प्रतिक्रिया को ट्रिगर कर सकता है, जिसके परिणामस्वरूप पाचन संबंधी समस्याएं, मतली, उल्टी, दस्त, या यहां तक कि त्वचा पर चकत्ते हो सकते हैं। अगर आपको भी पाचन की दिक्कत है तो पनीर के सेवन से बचें।

यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने की स्थिति में भी लोगों को कम मात्रा में प्रोटीन वाली चीजों के सेवन की सलाह दी जाती है, ऐसे लोगों को भी पनीर के सेवन को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें