विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। डब्ल्यूएचओ की तरफ से जारी यह बयान कोरोना वायरस के फैलने से घबराए लोगों के लिए राहत की बात है। इस बयान के बाद यह भी कहा जाने लगा है कि क्या एक-दूसरे के संपर्क में आने से फैलने वाला कोरोना वायरस थम गया है?