बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत कुछ महीने पहले ही मां बनी हैं। डिलेवरी के बाद से ही दोनों अपना वजन कम करने में लग गईं लेकिन इसमें किसने बाजी मारी ये जानने के लिए आगे की स्लाइड पर जाएं।
ये भी पढ़ें- आज भी जवां और खूबसूरत दिखती हैं ये हीरोइनें, देखकर नहीं लगा पाएंगे उम्र का अंदाजा
विज्ञापन
जानिए, मीरा राजपूत या करीना कपूर दोनों में कौन हैं ज्यादा फिट
2 of 6
प्रेग्नेंसी
- ज्यादातर हीरोइनें प्रेग्नेंसी के समय काम करना बंद कर देती हैं और मीडिया की नजरों से बचती नजर आती हैं लेकिन करीना कपूर ने ऐसा कुछ नहीं किया। प्रेग्नेंसी के समय भी करीना कभी ऐड तो कभी फोटोशूट में करवाते नजर आईं। वहीं मीरा राजपूत भी शाहिद के साथ कई बार स्पॉट की गईं और इस दौरान उन्होंने कई तस्वीरें भी शेयर की।
विज्ञापन
जानिए, मीरा राजपूत या करीना कपूर दोनों में कौन हैं ज्यादा फिट
3 of 6
प्रेग्नेंसी
- शाहिद शुरू से ही मीरा की फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं। शादी के तुरंत बाद ही मीरा ने शाहिद के साथ जिम जाना शुरू कर दिया था और प्रेग्नेंसी के बाद भी उन्होंने योगा और जिम करते अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की थी। इसके अलावा करीब तीन महीने बाद ही वे शाहिद के साथ 'कॉफी विद करन' में भी नजर आई थीं।
वहीं करीना की बात करें तो डिलेवरी के चार दिन बाद ही वे पार्टी करते नजर आई थीं। इसके बाद भी वे कई बार जिम के बाहर स्पॉट की गईं।
जानिए, मीरा राजपूत या करीना कपूर दोनों में कौन हैं ज्यादा फिट
4 of 6
प्रेग्नेंसी
- मीशा को जन्म देने के तीन महीने बाद ही मीरा एकदम फिट हो गईं। मीरा ने इन तीन महीनों में जमकर अपने शरीर पर मेहनत की और इसे लेकर शाहिद उन पर गर्व महसूस करते हैं।
आपको जानकर शायद हैरानी हो कि करीना का प्रेग्नेंसी के समय 18 किलो वजन बढ़ गया था लेकिन अब उन्हें देखकर कोई इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता कि उन्होंने इतनी जल्दी इतना वजन घटा लिया।
विज्ञापन
जानिए, मीरा राजपूत या करीना कपूर दोनों में कौन हैं ज्यादा फिट
5 of 6
प्रेग्नेंसी
- मीरा ने अपना वजन कम करने के लिए कसरत के साथ-साथ अपनी डाइट पर भी भरपूर ध्यान दिया था। वहीं करीना की डायटिशियन का कहना है कि उन्होंने करीना की डिलेवरी के बाद उन्हें फिट करने में कोई जल्द बाजी नहीं दिखाई क्योंकि वे नहीं चाहती थीं कि वो एक कदम आगे बढ़ने के चक्कर में दो कदम पीछे आ जाएं।
करीना ने अपनी डाइट के बारे में बताते हुए कहा कि प्रेंग्नेंसी के समय कैल्शिम की मात्रा कम हो जाती है इसलिए नई मांओं को डाइट में कैल्शियम वाली चीजें जरूर लेनी चाहिए।
जानिए, मीरा राजपूत या करीना कपूर दोनों में कौन हैं ज्यादा फिट
6 of 6
प्रेग्नेंसी
- अगर दोनों के लुक्स की बात करें तो करीना को पहले की तरह जीरो फिगर में वापस आने में थोड़ा समय लगेगा। हालांकि उनके चेहरे पर तो ये असर देखा जा सकता है लेकिन शरीर पर उन्हें थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत हैं।
प्रेग्नेंसी के समय मीरा राजपूत के चेहरे में इतना बदलाव देखने को नहीं मिला था इसलिए उन्हें चेहरे से ज्यादा मेहनत शरीर पर करनी थी जो सफल होती नजर आ रही है।