कोरोना महामारी के आने के बाद अब लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान उन खाद्य पदार्थों की ओर हो गया है जो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देते हैं। आप लोग भी निश्चित ही कुछ ऐसे उपायों को करना शुरू कर चुके होंगे। यहां हमें सबसे पहले यह समझना होगा कि आखिर हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली किस प्रकार से काम करती है? विशेषज्ञों के मुताबिक प्रतिरक्षा के मजबूत होने का मतलब है कि हमारा शरीर संक्रमण से मुकाबले कर सकता है, और इसके लिए श्वेत रक्त कोशिकाओं की मात्रा का सही होना सबसे आवश्यक होता है। मतलब यदि हम शरीर में श्वेत रक्त कोशिकाओं को बढ़ा लें तो किसी भी प्रकार के संक्रमण से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। आइए ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं जिनके सेवन से आसानी से इन रक्त कोशिकाओं को बढ़ाया जा सकता है।