Biscuits vs Rusk vs Mathri: चाय भारतीय घरों में सुबह और शाम की दिनचर्या का हिस्सा है। अक्सर चाय के साथ बिस्किट, रस्क या मठरी खाना भी लोगों की आदत बन जाती है। स्वाद के लिहाज से यह कॉम्बिनेशन भले ही अच्छा लगे, लेकिन अगर आप वजन नियंत्रित करने, फिट रहने या स्वस्थ खान-पान पर ध्यान दे रहे हैं तो इन स्नैक्स का चुनाव महत्वपूर्ण हो जाता है।
खासकर बाजार में मिलने वाले मीठे बिस्किट, रस और तली हुई मठरी में रिफाइंड आटा, चीनी, नमक और वसा की मात्रा अधिक हो सकती है। इन्हें बार-बार चाय के साथ खाने से रोजाना की कुल कैलोरी बढ़ सकती है। हालांकि, किसी एक खाद्य पदार्थ को पूरी तरह से ‘बुरा’ कहना सही नहीं होगा, क्योंकि असर मात्रा, सामग्री और आपकी पूरी डाइट पर निर्भर करता है।
आइए जानते हैं चाय के साथ बिस्किट, रस्क और मठरी में कौन सा विकल्प फिटनेस के लिहाज से ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है और बेहतर विकल्प क्या हैं।