कोरोना वायरस के संक्रमण से दुनिया के 210 से ज्यादा देश जूझ रहे हैं। दुनियाभर के लोगों को एक चीज का बेसब्री से इंतजार है, वह है कोरोना की एक सुरक्षित और कारगर वैक्सीन। अगस्त में रूस के दावा करने के तुरंत बाद चीन ने भी वैक्सीन बना लेने का दावा किया था। हालांकि अबतक दावा किए गए किसी भी वैक्सीन के अंतिम चरण का ट्रायल न ही पूरा हुआ है और न ही नैदानिक परीक्षण के अंतिम परिणाम प्रकाशित किए गए हैं। इसके बावजूद रूस में वैक्सीन लगाया जाना शुरू हो चुका है, जबकि चीन में भी इमेरजेंसी अप्रूवल के जरिए उच्च जोखिम वाले लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। इन उच्च जोखिम समूहों में स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी, सेना, महामारी रोकथाम में लगे अन्य कर्मी वगैरह आते हैं। चीन में वैक्सीन की बिक्री भी शुरू हो गई है। आइए जानते हैं कि कौन लोग वैक्सीन खरीद सकते हैं और इसकी कीमत क्या रखी गई है: