फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ अलर्ट: सिर्फ अंगूठे ही नहीं, यूरिक एसिड बढ़ने से इन हिस्सों में भी हो सकता है दर्द; कैसे करें बचाव

Sun, 25 Oct 2026 05:55 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूरिक एसिड बढ़ने पर सभी लोगों को दर्द नहीं होता। लेकिन इसके क्रिस्टल जोड़ों में जमा होने से गाउट हो सकता है। पैर के अंगूठे, टखनों, घुटनों, कलाई और उंगलियों में तेज दर्द, लालिमा और सूजन दिख सकती है। सही जांच, संतुलित खानपान और डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
यूरिक एसिड - फोटो : Amar Ujala
हाई यूरिक एसिड की समस्या आजकल लोगों में बहुत कॉमन देखी जा रही हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, लाइफस्टाइल और खान-पान में गड़बड़ी ने इसके खतरे को काफी बढ़ा दिया है। वैसे तो आमतौर पर ये समस्या उम्र बढ़ने के साथ होती है, पर बच्चे भी इसका शिकार हो सकते हैं। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अपनी दिनचर्या पर खास ध्यान देते रहने की सलाह देते हैं।

शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। यूरिक एसिड शरीर में प्यूरीन नाम के पदार्थ के टूटने से बनता है। आमतौर पर किडनी इसे फिल्टर करके पेशाब के रास्ते बाहर निकाल देती है। हालांकि जब शरीर में इसका उत्पादन ज्यादा होने लगे या किडनी इसे पर्याप्त मात्रा में बाहर नहीं निकाल पाती तो इसका स्तर बढ़ने लग जाता है। 

आइए जानते हैं कि यूरिक एसिड बढ़ने पर क्या-क्या दिक्कतें होती हैं और आप इस समस्या से कैसे बच सकते हैं?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
यूरिक एसिड और गाउट की समस्या - फोटो : Freepik.com
 यूरिक एसिड के क्रिस्टल जोड़ों में जमा होने लगते हैं, जिससे गाउट नाम की बीमारी हो सकती है। इसमें अचानक जोड़ों में तेज दर्द, सूजन और लालिमा जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। हाई यूरिक एसिड के कारण पैर के अंगूठे में दर्द होना सबसे आम संकेत माना जाता है। आइए जानते हैं कि यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के और किन हिस्सों में दर्द हो सकता है और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?

पैर के अंगूठे में तेज दर्द

गाउट का सबसे आम लक्षण पैर की उंगलियों के जोड़ में अचानक तेज दर्द होना है। कई बार रात में दर्द शुरू होता है। इसके अलावा आपको जोड़ों में लालिमा, गर्महाट के साथ सूजन महसूस हो सकता है। कई बार पैरों में हल्का सा कुछ छू जाने पर भी दर्द हो सकता है। इस तरह के लक्षणों से इसकी पहचान की जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
यूरिक एसिड बढ़ने से होने वाली परेशानियां - फोटो : Freepik.com
और किन हिस्सों में हो सकती है समस्या?

यूरिक एसिड की समस्या के कारण आपको कई और तरह की दिक्कतें भी हो सकती हैं।
 
  • यूरिक एसिड के क्रिस्टल टखनों, घुटनों और पैरों के दूसरे जोड़ों में भी जमा हो सकते हैं। इससे चलने, सीढ़ियां चढ़ने या पैर मोड़ने में परेशानी हो सकती है। दर्द के साथ सूजन भी आ सकती है।
  • कुछ लोगों में कलाई, उंगलियों और कोहनी के जोड़ों में भी गाउट का असर दिखाई देता है। 
  • लंबे समय तक बीमारी रहने पर त्वचा के नीचे कठोर गांठें बन जाती हैं जिन्हें टोफाई कहा जाता है।

4 of 5
यूरिक एसिड की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI
किडनी स्टोन का भी बढ़ जाता है खतरा

अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने बताया कि यूरिक एसिड बढ़ने पर कुछ लोगों में गाउट के साथ किडनी स्टोन का खतरा भी बढ़ जाता है। किडनी की कार्यक्षमता में गड़बड़ी यूरिक एसिड बढ़ा सकती है। अगर खून और पेशाब में यूरिक एसिड का स्तर बहुत ज्यादा हो जाए और आपका पेशाब बहुत ज्यादा एसिडिक (लो पीएच वाला) हो जाए तो यूरिक एसिड, क्रिस्टल के रूप में जमा होकर पथरी की समस्या भी बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खान-पान संबंधी समस्याएं - फोटो : Freepik.com
यूरिक एसिड बढ़ने पर क्या करें?

खान-पान और लाइफस्टाइल में सुधार करके यूरिक एसिड की दिक्कतों को कम किया जा सकता है।
 
  • इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, अपने वजन को कंट्रोल में रखें। ज्यादा शराब, मीठे पेय तथा अधिक मात्रा में रेड मीट जैसे प्यूरीन वाले खाद्य पदार्थों का ज्यादा सेवन करना भी आपकी समस्याओं को बढ़ाने वाला हो सकता है।
  • अगर आपको लगातार यूरिक एसिड के कारण दर्द रहती है तो डॉक्टर की सलाह पर खून की जांच करा लें। समय पर इलाज की मदद से इस समस्या को कम किया जा सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: ये रूपायन में प्रकाशित कंटेट है। अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें