फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Vaccine Update: एम्स के निदेशक ने बताया- देश में कबतक आएगी वैक्सीन? पर एक चिंता भी जताई

Sat, 03 Oct 2020 04:11 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Coronavirus Vaccine - फोटो : iStock/Social Media
कोरोना वायरस का संक्रमण देश और दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में दुनियाभर के लोगों को बस एक ही चीज का बेसब्री से इंतजार है और वो है कोरोना की कारगर और सुरक्षित वैक्सीन। रूस और चीन ने वैक्सीन बना लेने का दावा किया है तो वहीं भारत, अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देश वैक्सीन बनाने के काफी करीब हैं। इस बीच दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने वैक्सीन को लेकर एक राहत भरी बात बताई है। उन्होंने बताया है कि भारतीय बाजार में कोरोना की वैक्सीन कबतक उपलब्ध हो पाएगी। इसके साथ ही उन्होंने टीकाकरण को लेकर एक चिंता भी जताई है। 
विज्ञापन

2 of 6
दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया - फोटो : ANI
एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में एम्स के निदेशक डॉ. गुलेरिया ने कहा कि वैक्सीन को लेकर ठीक प्रगति है। अगर सभी चीजें सही तरीके से चलती रहीं तो साल 2021 की शुरुआत में भारतीय बाजारों में कोरोना वैक्सीन की दवा उपलब्ध हो सकती है। लेकिन उन्होंने यह भी कर कहा कि दवा बाजार में तो आ तो जाएगी, लेकिन शुरुआती दौर में इसकी जितनी उपलब्धता होगी, वह देश की जनसंख्या के हिसाब से पर्याप्त नहीं होगी।
विज्ञापन

3 of 6
Corona Vaccine Update - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
कार्यक्रम में एम्स के निदेशक ने अपनी बात में जोड़ा कि कोरोना वायरस की दवा कब आएगी, इस बात की गारंटी देना थोड़ा मुश्किल है। कारण कि कोरोना वैक्सीन की प्रगति कई पहलुओं पर निर्भर करती है। अगर हम चरणश: सफल होते रहे और सभी चीजें सही तरीके से चलती रही तो देश में जल्द ही कोरोना वैक्सीन की दवा उपलब्ध हो जाएगी। 

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
डॉ. गुलेरिया ने यह भी कहा कि वैक्सीन विकसित हो जाने के बाद किस तरीके से बाजार में इसे उतारा जाना भी बड़ी समस्या होगी। कारण कि कई संस्थान यह कह चुके हैं कि दवा का वितरण प्राथमिकता के आधार पर होगा। सबसे पहले दवा उन्हें दी जायेगी जिन्हें संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा है।आपको बता दें कि खबरों के मुताबिक रूस ने राजधानी मॉस्को में आम लोगों के लिए वैक्सीन की पहली खेप उपलब्ध करा दी है। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अन्य विशेषज्ञों का क्या है कहना?
कोरोना वायरस की वैक्सीन विकसित करने में लगे विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड-19 के लिए प्रभावी टीका आम लोगों को साल 2021 में पतझड़ के मौसम से पहले उपलब्ध होने की संभावना नहीं है। कनाडा में मैकगिल यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं ने वैक्सीन तैयार कर रहे 28 विशेषज्ञों को लेकर सर्वे किया गया।  जिन विशेषज्ञों को इसमें शामिल किया गया है, उनमें अधिकतर कनाडाई या अमेरिकी वैज्ञानिक है। ये सभी विशेषज्ञ करीब 25 साल से इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मैकगिल यूनिवर्सिटी के प्रो. जोनाथन किम्मेलमैन ने कहा कि हमारे सर्वेक्षण में विशेषज्ञों ने वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर जो अनुमान जताया है, वह अमेरिकी सरकारी अधिकारियों द्वारा दी गई समय समयसीमा (2021 की शुरुआत) की तुलना में कम आशावादी है। उन्होंने बताया, वैज्ञानिकों का मानना है कि आम लोगों के लिए अगले साल गर्मियों में टीका विकसित होना सबसे अच्छी स्थिति होगी। लेकिन पूरी आबादी के लिए इसे उपलब्ध होने में साल 2022 तक का समय लग सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें