What To Eat in Lunch : हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज करना ही काफी नहीं होता, बल्कि आपकी डाइट भी उतनी ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। दिन का सबसे अहम मील लंच माना जाता है, क्योंकि यह न केवल आपकी एनर्जी को बनाए रखता है बल्कि पूरे दिन की प्रोडक्टिविटी को भी प्रभावित करता है।
अगर लंच सही और संतुलित न हो तो थकान, सुस्ती और ध्यान की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं एक हेल्दी और बैलेंस्ड लंच शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स देता है, जिससे मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है और वजन भी कंट्रोल में रहता है।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर फास्ट फूड या अनहेल्दी स्नैक्स पर निर्भर हो जाते हैं, जो लंबे समय में स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि एक परफेक्ट हेल्दी लंच में क्या-क्या शामिल होना चाहिए और कौन-से फूड्स आपकी सेहत के लिए सबसे बेहतर हैं।
विज्ञापन
2 of 6
कैसा होना चाहिए आपका लंच?
- फोटो : Freepik.com
लंच में होनी चाहिए ये चीजें
सबसे पहले बात करें सब्जियों की, तो हरी और मौसमी सब्जियां जैसे पालक, मेथी, भिंडी, लौकी, तोरी, गाजर और ब्रोकली शरीर को जरूरी विटामिन, मिनरल और फाइबर देती हैं। ये पाचन को सुधारती हैं और पेट को लंबे समय तक हल्का रखती हैं।
इसके बाद कॉम्प्लेक्स कार्ब्स आते हैं, जो शरीर को धीरे-धीरे एनर्जी देते हैं। इसके लिए गेहूं की रोटी, ब्राउन राइस, ओट्स, दलिया या मोटे अनाज जैसे बाजरा और ज्वार बहुत अच्छे विकल्प हैं। ये ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकते हैं और लंबे समय तक तृप्ति बनाए रखते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
कैसा होना चाहिए आपका लंच?
- फोटो : Freepik
प्रोटीन भी है जरूरी
प्रोटीन लंच का सबसे जरूरी हिस्सा है क्योंकि यह मसल्स की मरम्मत और शरीर की ग्रोथ में मदद करता है। दालें, छोले, राजमा, पनीर, सोया, अंडा या चिकन जैसे विकल्प लंच में जरूर शामिल करने चाहिए।
4 of 6
कैसा होना चाहिए आपका लंच?
- फोटो : Freepik.com
दही और छाछ है अहम
डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दही और छाछ पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं और शरीर में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। गर्मियों में ये शरीर को ठंडक भी देते हैं।
हेल्दी फैट्स भी उतने ही जरूरी हैं, क्योंकि ये दिमाग और हार्ट की सेहत को सपोर्ट करते हैं। बादाम, अखरोट, अलसी के बीज, चिया सीड्स और ऑलिव ऑयल जैसे स्रोतों को सीमित मात्रा में शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
कैसा होना चाहिए आपका लंच?
- फोटो : freepik
सलाद को भी शामिल करें
लंच में एक छोटी मात्रा में सलाद जैसे खीरा, टमाटर, प्याज और नींबू भी जरूर लेना चाहिए, क्योंकि यह डाइजेशन को बेहतर करता है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।
इसके साथ-साथ बहुत जरूरी है कि लंच के आधे घंटे बाद में पर्याप्त मात्रा में पानी पिया जाए, ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे और टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकल सकें।
वहीं दूसरी तरफ, फास्ट फूड, ज्यादा तेल-मसाले वाला खाना, पैकेज्ड स्नैक्स और कोल्ड ड्रिंक्स से जितना हो सके बचना चाहिए क्योंकि ये धीरे-धीरे शरीर को कमजोर करते हैं और मोटापा बढ़ाते हैं। --------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।