फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Natural Remedies For Acidity: सुबह उठते ही पेट में गैस बन रही तो क्या करें? ये घरेल नुस्खे आ सकते हैं काम

Thu, 16 Apr 2026 06:05 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

What To Do For Morning Acidity: अगर आपके पेट में सुबह उठते ही गैस बनने लगती है तो यहां इससे निपटने के लिए कुछ नुस्खे दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
पेट में गैस बन रही है तो क्या करें? - फोटो : AI
What To Do For Morning Acidity: सुबह उठते ही पेट में गैस बनना आजकल एक आम समस्या बन गई है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। ये समस्या न केवल दिन की शुरुआत खराब कर देती है, बल्कि पूरे दिन असहजता और भारीपन भी महसूस कराती है।

 गलत खान-पान, देर रात खाना, ज्यादा मसालेदार भोजन और अनियमित जीवनशैली इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं। कई बार लोग इसे हल्के में लेते हैं, लेकिन लगातार गैस की समस्या पाचन तंत्र की गड़बड़ी का संकेत भी हो सकती है। इसलिए समय रहते इसका समाधान करना बेहद जरूरी है। 

बात यह है कि कुछ आसान घरेलू उपाय और सही आदतें अपनाकर इस समस्या से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सुबह-सुबह बनने वाली गैस से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है।

 
विज्ञापन

2 of 6
पेट में गैस बन रही है तो क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
1. गुनगुना पानी पिएं
 
  • सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीना पाचन तंत्र को सक्रिय करने का सबसे आसान तरीका है। 
  • ये पेट में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।
  • गुनगुना पानी आंतों की गति को बेहतर बनाता है। 
  • नियमित रूप से ऐसा करने से गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।

 
विज्ञापन

3 of 6
पेट में गैस बन रही है तो क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
2. अजवाइन और काला नमक
 
  • अजवाइन में मौजूद एंजाइम्स पाचन को तेज करते हैं और गैस बनने से रोकते हैं। 
  • काला नमक के साथ इसका सेवन करने से पेट की सूजन, भारीपन और एसिडिटी में तुरंत राहत मिलती है। 
  • आप आधा चम्मच अजवाइन को हल्का भूनकर काला नमक मिलाकर खा सकते हैं।

 

4 of 6
पेट में गैस बन रही है तो क्या करें? - फोटो : AdobeStock
3. अदरक का सेवन
 
  • अदरक प्राकृतिक रूप से एंटी-इंफ्लेमेटरी और पाचन सुधारक होता है। 
  • यह पेट में गैस बनने की प्रक्रिया को कम करता है और भोजन को जल्दी पचाने में मदद करता है।
  •  सुबह अदरक का छोटा टुकड़ा चबाना या अदरक वाली चाय पीना बेहद फायदेमंद होता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
पेट में गैस बन रही है तो क्या करें? - फोटो : Freeepik.com
4. नींबू और शहद
 
  • गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से पाचन तंत्र साफ होता है और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।
  •  यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है और गैस बनने की समस्या को धीरे-धीरे कम करता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पेट में गैस बन रही है तो क्या करें? - फोटो : इंस्टाग्राम
5. योग और हल्की एक्सरसाइज
 
  • सुबह की हल्की एक्सरसाइज, योगासन और प्राणायाम पेट की गैस को बाहर निकालने में मदद करते हैं।
  •  खासतौर पर पवनमुक्तासन, भुजंगासन और कपालभाति जैसे योगासन पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और गैस की समस्या से राहत दिलाते हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें