फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीरियड्स का रंग खोल देता है आपके बारे में ये राज, जानें क्या कहता है आपका ब्लड कलर

Sun, 24 Jun 2018 04:13 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
periods
महिलाओं को पीरियड्स आना एक नैचुरल प्रक्रिया है। इस दौरान उन्हें तेज दर्द, चिड़चिड़ेपन, तनाव और पाचन से जुड़ी समस्या से गुजरना पड़ता है। कुछ महिलाओं को इस साइकल के दौरान पांच से सात दिन ब्लीडिंग होती है तो वहीं कुछ को सिर्फ तीन से चार दिन। आज हम आपको बताएंगे कैसे आप पीरियड्स में ब्लड कलर से अपनी अंदरुनी स्वास्थ्य से जुड़ी कई बाते जान सकती हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
periods
हम सबको ऐसा लगता है कि पीरियड में होने वाली ब्लीडिंग का कलर लाला होता है। पर ऐसा नहीं है, अगर आप कभी इस पर गौर करेंगे तो आपको मालूम होगा कि इसका रंग गाढ़ा भूरा, काला और गुलाबी भी हो सकता है। आइए जानते है क्या कहते हैं विशेषज्ञ...
विज्ञापन

3 of 7
periods
विशेषज्ञों के अनुसार अगर किसी महिला को गाढ़े रंग का फ्लो होता है तो इसका मतलब है कि जननांग से ब्लड का फ्लो बहुत ही धीरे है। वहीं अगर यह रंग गाढ़ा भूरा हो तो इसका मतलब है कि फ्लो हो रहा खून पुराना है, जो काफी समय से गर्भाशय में संग्रहित रहा होगा और जिसका अब फ्लो हो रहा है। ज्यादातर इसका फ्लो सुबह के समय होता है।

4 of 7
periods
अगर आपका ब्लड फ्लो काला है तो यह खतरे की निशानी है। काला ब्लड का मतलब होता है कि आपके गर्भाशय में संक्रमण है। अगर आपको पूरी साइकिल के दौरान काले रंग का ब्लड फ्लो हुआ है तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 7
ad
अगर आपको नारंगी रंग का ब्लड फ्लो होता है तो काले की तरह इसे भी हल्के में न लें, क्योंकि नारंगी रंग का फ्लो तब होता है जब गर्भाशय के ऊपरी हिस्से के तरल के साथ मिलकर फ्लो होता है। अगर आपको भी नारंगी फ्लो हो रहा है तो इसे इग्नोर न करें। यह किसी संक्रमण का संकेत हो सकता है। बिना देरी करें अपने डॉक्टर को दिखाए।
विज्ञापन

6 of 7
woman in menstrual period
अगर आपको लाल रंग का फ्लो हो रहा है तो इसका मतलब यह खून नया बना है और इसका कुछ जल्दी फ्लो हो गया है। देखने में यह काफी हल्का होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
periods
अगर किसी को हल्के लाल रंग का फ्लो हो तो इसका मतलब होता है कि आप बिल्कुल स्वस्थ हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक लंबी पीरियड साइकिल वालों को ऐसा फ्लो होता है जो बाद में खोड़ा गाढ़ा हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें