डेंगू फैलाने वाला मच्छर
- फोटो : social media
भारत में सबसे ज्यादा फैला वायरल रोग
डेंगू
डेंगू एक मच्छर जनित वायरल रोग है जो कि मच्छर के काटने से फैलता है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता। डेंगू वायरस से संक्रमित हर व्यक्ति में लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं। इसमें तेज बुखार के साथ मलती, उल्टी, सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द और त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ने लगते हैं। गंभीर स्थितियों में डेंगू के कारण आंतरिक रक्तस्त्राव होने का जोखिम भी बढ़ जाता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, प्रतिवर्ष 39 करोड़ लोग डेंगू वायरस से संक्रमित होते हैं, जिनमें से 9.6 करोड़ लोगों में इसके लक्षण दिखाई देते हैं। भोपाल में इस साल कुल 101 डेंगू के मामले रिपोर्ट किए गए हैं, जिनमें से लगभग आधे जुलाई में ही सामने आए हैं।
चिकनगुनिया
चिकनगुनिया भी एक मच्छर जनित वायरल रोग है, जो एडीज मच्छरों के काटने से फैलता है। चिकनगुनिया और डेंगू, दोनों के ज्यादातर लक्षण एक जैसे ही होते हैं, जिसमें तेज बुखार, के साथ जोड़ों में दर्द और शरीर में दर्द की समस्या रहती है। इसके अलावा कुछ लोगों को जोड़ों में सूजन, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, मतली, थकान और त्वचा पर दाने-चकत्ते भी दिख सकते हैं। चिकनगुनिया के दीर्घकालिक मामलों में क्रोनिक आर्थराइटिस और तंत्रिका संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।