Right Way To Eat Black Chickpeas: अगर आप चने खाकर हेल्दी रहना चाहते हैं तो इसका सही तरीका जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। यहां हम आपको इसी बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
1 of 7
काले चने के सेवन का सही तरीका क्या है?
- फोटो : AI
Right Way To Eat Black Chickpeas: आज के समय में लोग अपनी हेल्थ को लेकर काफी जागरूक हैं। इसी के चलते वो ऐसी चीजों का सेवन करना पसंद करते हैं, जो हेल्दी हो। हेल्दी चीजों में काले चने का नाम सबसे शामिल ऊपर आता है। काले चने को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
पर, क्या आप जानते हैं कि काले चने को सही तरीके से खाना उतना ही जरूरी है जितना इन्हें अपनी डाइट में शामिल करना। गलत तरीके से सेवन करने पर ये आपके शरीर में काफी समस्याएं भी पैदा कर सकते हैं। वहीं सही तरीके से खाए जाएं तो ये शरीर को ताकत, ऊर्जा और भरपूर पोषण देते हैं। बहुत से लोग इस बारे में जानते ही नहीं है कि काले चने खाने का सही तरीका क्या है, यहां हम आपको इस बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
2 of 7
काले चने के सेवन का सही तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
काले चने खाने का सही तरीका
काले चने को हमेशा सही तरीके से डाइट में शामिल करना चाहिए ताकि शरीर को पूरा पोषण मिल सके। इन्हें रातभर साफ पानी में भिगोकर सुबह खाने से ये आसानी से पच जाते हैं और इनके पोषक तत्व शरीर को बेहतर तरीके से मिलते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
काले चने के सेवन का सही तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
इसके अलावा उबले हुए चनों में हल्का नमक, नींबू और मसाले मिलाकर खाना स्वाद और सेहत दोनों के लिए अच्छा होता है। इन्हें खाली पेट या सुबह नाश्ते में लेना सबसे लाभकारी माना जाता है।
4 of 7
काले चने के सेवन का सही तरीका क्या है?
- फोटो : freepik
सही तरीके से खाने के फायदे
काले चने सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं क्योंकि यह शरीर को ताकत और स्टैमिना देने में मदद करते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने और शरीर की ग्रोथ में सहायक होता है। वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी काले चने काफी उपयोगी हैं, क्योंकि इनमें फाइबर अधिक होता है जो लंबे समय तक भूख को नियंत्रित रखता है।
विज्ञापन
5 of 7
काले चने के सेवन का सही तरीका क्या है?
- फोटो : Freepik.com
यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाकर कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसके अलावा काले चने ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी सहायक होते हैं, जिससे यह डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी माने जाते हैं। नियमित सेवन से शरीर की इम्युनिटी भी बढ़ती है, जिससे बीमारियों से लड़ने की क्षमता मजबूत होती है।
विज्ञापन
6 of 7
काले चने के सेवन का सही तरीका क्या है?
- फोटो : adobe stock images
गलत तरीके से खाने के नुकसान
काले चनों का गलत तरीके से सेवन करने पर कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। बिना भिगोए चने खाने से पेट में गैस, भारीपन और अपच की समस्या हो सकती है। ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पेट फूलना और असहजता महसूस हो सकती है।
काले चने के सेवन का सही तरीका क्या है?
- फोटो : Freepik.com
वहीं रात के समय भारी भोजन के साथ चने खाने से पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है, जिससे खाना ठीक से नहीं पचता और नींद भी प्रभावित हो सकती है। इसलिए इन्हें हमेशा सही मात्रा और सही समय पर ही खाना चाहिए ताकि सेहत को पूरा फायदा मिल सके।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।