इंसेफेलाइटिस में क्या दिक्कतें होती हैं?
- फोटो : Freepik.com
इंसेफेलाइटिस के इन लक्षणों के बारे में जानिए
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इंसेफेलाइटिस होने पर 100.4 डिग्री फॉरेनहाइट बुखार के साथ सिर दर्द, गर्दन में जकड़न, बेहोशी, चिड़चिड़ापन रहने, बोलने-सुनने और समझने की क्षमता में कमी आ सकती है। कई बार इस रोग के कारण मिर्गी के दौरे भी पड़ सकते हैं। इसके अलावा इसके लक्षण इस बात पर भी निर्भर करते हैं कि मस्तिष्क के किस हिस्से में सूजन आई है। अगर याददाश्त वाले हिस्से में सूजन आती है, तो याददाश्त कमजोर हो सकती है। चेहरे के क्रेनियल नसों वाले हिस्से में सूजन आने के कारण मुंह या आंखों में टेढ़ापन आ सकता है।