अच्छी सेहत के लिए व्यायाम जरूरी
- फोटो : Freepik.com
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, नियमित शारीरिक गतिविधि आपके वजन को नियंत्रित रखने, ब्लड प्रेशर कम करने, दिल की सेहत सुधारने, डायबिटीज के जोखिम को कम करने के साथ मांसपेशियों व हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करती है।
- वयस्कों को सप्ताह में कम से कम 150 मिनट मध्यम तीव्रता वाली गतिविधि या 75 मिनट तेज गतिविधि करने की सलाह दी जाती है।
- साथ ही सप्ताह में कम से कम दो दिन मांसपेशियों को मजबूत करने वाली गतिविधि भी करनी चाहिए।
- इसलिए सुबह या शाम से ज्यादा जरूरी है कि आप नियमित रूप से व्यायाम करें।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इस बात का कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं है कि आपके लिए सुबह का व्यायाम ज्यादा फायदेमंद है या शाम का? आपके लिए किस समय का व्यायाम फायदेमंद है ये आपके फिटनेस के लक्ष्यों, शेड्यूल और इस बात पर निर्भर करता है।