डायबिटीज के खतरा
- फोटो : Adobe Stock
प्री-डायबिटीज है तो डायबिटीज से कैसे बचें?
अगर आपको प्री-डायबिटीज है तो जीवनशैली में हल्के-फुल्के बदलाव करके भी डायबिटीज होने के खतरे को कम कर सकते हैं। आपके लिए भूखे रहने या चावल-रोटी पूरी तरह छोड़ देना जरूरी नहीं है। बस भोजन को संतुलित रखें और इसकी मात्रा पर ध्यान रखें।
- थाली में हरी सब्जियां, दालें और प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करें।
- मीठे पेय, पैकेट वाले जूस और ज्यादा चीनी वाली चीजें कम खाएं।
- साबुत अनाज और फाइबर वाली चीजों को डाइट में प्राथमिकता दें।
- जरूरत से ज्यादा खाने और बार-बार बिना स्नैकिंग करने से बचें।
शारीरिक गतिविधि शरीर को इंसुलिन का बेहतर इस्तेमाल करने में मदद करती है। सप्ताह में कम से कम 150 मिनट तेज चाल से चलने जैसी मध्यम गतिविधि आपके शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद कर सकती है। शरीर का वजन 5-7% तक घटाने से भी डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।