बढ़ता है फोकस
- फोटो : pexel
बढ़ता है फोकस
जर्नल ऑन प्रोफेशनल डेवलपमेंट के अनुसार, माइक्रो ब्रेक लेने से फोकस और कार्यक्षमता, दोनों बढ़ते हैं। असल में, जब आप लंबे समय तक बिना ब्रेक के काम करती हैं तो आपका दिमाग थक जाता है, जिस वजह से फोकस करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए ब्रेक लें, मनपसंद संगीत सुनें और अपने दोस्तों या साथियों से बात करें।
कम होती टेंशन
महिलाएं हर काम समय पर पूरा करने का दबाव लेकर चलती हैं। यह तनाव और दबाव, दोनों ही आपको अवसाद में डाल सकते हैं, जिसका अधिकांश महिलाओं को अंदाजा ही नहीं होता। ऐसे में बस पांच मिनट का ब्रेक आपके तनाव के स्तर को कम कर सकता है।