दूध पीने के कारण क्या दिक्कतें होती हैं?
- फोटो : Freepik.com
तो क्या दूध पीना छोड़ देना चाहिए?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लैक्टोज इंटॉलरेंस वाले हर मरीज को दूध पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं होती। कई लोग थोड़ी मात्रा में दूध या भोजन के साथ डेयरी वाली चीजें लेने पर बिना परेशानी के रह सकते हैं। दही में लैक्टोज अपेक्षाकृत कम होता है, इसलिए कई मरीजों को इससे कोई दिक्कत नहीं होती। इसके अलावा बाजार में लैक्टोज-फ्री दूध भी उपलब्ध है।
खान-पान में और क्या सावधानी बरतें?
यदि आपको लैक्टोज इंटॉलरेंस की समस्या है तो दूध, मिल्कशेक, आइसक्रीम, क्रीम का सेवन कम कर देना चाहिए।
- पैकेज्ड खाद्य पदार्थ खरीदते समय लेबल पढ़ना जरूरी है क्योंकि कई बिस्कुट, सूप, चॉकलेट में भी दूध की मात्रा हो सकती है।
- लैक्टोज इंटॉलरेंस का कोई इलाज नहीं है। हालांकि सही डाइट और जीवनशैली में सुधार करके आप लक्षणों को कंट्रोल कर सकते हैं।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।