एक्यूप्रेशर के फायदे
एक्यूप्रेशर का प्रयोग करने से शरीर को बहुत से फायदे होते हैं। कुछ बीमारियों में तो इसका इलाज बिल्कुल सटीक होता है। जैसे कलाई पर किया जाने वाला एक्यूप्रेशर उल्टी और चक्कर जैसी तकलीफ से आराम दिलाने में मदद करता है। इसके साथ ही सर्जरी के बाद, रीढ़ की हड्डी में दिया जाने वाला एनेस्थिसिया की डोज, मोशन सिकनेस, गर्भावस्था से समय और कीमोथेरेपी के बाद भी एक्यूप्रेशर थेरेपी राहत पहुंचाती है।