स्वस्थ रहने के लिए रोजाना की डाइट में फलों को शामिल करना बहुत जरूरी माना जाता है। खासकर मौसम के हिसाब से मिलने वाले फलों को डाइट का हिस्सा बनाना आपके लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। फलों में कई जरूरी विटामिन, मिनरल, फाइबर और दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन्हीं फलों में केला भी शामिल है, जो आसानी से मिल जाता है और पोषण से भरपूर होता है।
केले में प्राकृतिक शुगर, फाइबर, पोटैशियम और कई जरूरी विटामिन व मिनरल पाए जाते हैं। यही वजह है कि इसे रोज की डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। केले से शरीर को जल्दी ऊर्जा मिलती है और पेट भी कुछ समय तक भरा हुआ महसूस हो सकता है।
क्या आप रोजाना ये फल खाते हैं?