फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ टिप्स: क्या रोज ब्लैक कॉफी पीने से हेल्दी होता है दिमाग और लिवर? जानिए पूरी सच्चाई

Sun, 08 Nov 2026 08:30 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ब्लैक कॉफी में मौजूद कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट मानसिक सतर्कता बढ़ाने, मूड बेहतर करने और एक्सरसाइज में मदद कर सकते हैं। कुछ अध्ययनों में इसके सेवन से टाइप-2 डायबिटीज और न्यूरोलॉजिकल बीमारियों में फायदे देखे गए हैं। हालांकि, अधिक कॉफी पीना भी नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 4
ब्लैक कॉफी के नुकसान - फोटो : Amarujala.com/AI
सुबह उठते ही क्या आपको भी चाय की तलब होती है? कुछ लोग दिन की शुरुआत दूध वाली चाय से करते हैं, तो कुछ ग्रीन टी पीना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुबह चाय की जगह ब्लैक कॉफी पीने के बारे में सोचा है? बिना दूध और चीनी वाली ब्लैक कॉफी सिर्फ आपको नींद से जगाने का काम नहीं करती, बल्कि इसके कुछ स्वास्थ्य लाभ भी हो सकते हैं।

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कॉफी में कैफीन और पॉलीफेनॉल जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं। सीमित मात्रा में कॉफी पीना  मानसिक सतर्कता बढ़ाने के साथ टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम कम करने और कुछ हृदय संबंधी लाभ भी दे सकता है।

आइए जानते हैं ब्लैक कॉफी को इतना फायदेमंद क्यों माना जाता है?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
लिवर के लिए ब्लैक कॉफी - फोटो : Freepik.com
डॉक्टर बताते हैं, कॉफी को लेकर हुए कई अध्ययनों में इससे होने वाले फायदों का जिक्र मिलता है। लिवर की सेहत को ठीक रखने के साथ इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण सेहत पर कई तरह से सकारात्मक असर डाल सकते हैं। 

लिवर की सेहत के लिए टॉनिक

गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ रश्मि निरंजन कहती हैं, अध्ययनों में ब्लैक कॉफी पीने से क्रॉनिक लिवर डिजीज, लिवर फाइब्रोसिस और सिरोसिस तक के जोखिमों को कम करने वाला पाया गया है। वैसे तो कॉफी लिवर की हर बीमारी का इलाज नहीं है, लेकिन इससे बीमारी के लक्षणों को कम करने में विशेष लाभ मिल सकता है। ब्लैक कॉफी को फैटी लिवर की समस्या में सबसे बेस्ट टॉनिक माना जा सकता है। दिन में 2-3 कप ब्लैक कॉफी बड़े कमाल कर सकती है।
विज्ञापन

3 of 4
मूड को ठीक रखने के लिए ब्लैक कॉफी - फोटो : Freepik.com
मूड और एकाग्रता बढ़ाने में मददगार
  • ब्लैक कॉफी में मौजूद कैफीन मस्तिष्क में एडेनोसिन नामक रसायन के प्रभाव को रोकता है। एडेनोसिन की वजह से नींद और थकान महसूस होती है। इसके प्रभाव को कम करने से आप ज्यादा सतर्क और एक्टिव महसूस कर सकते हैं। कैफीन का असर डोपामाइन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर की गतिविधियों पर भी पड़ता है, जिससे मूड बेहतर महसूस हो सकता है।

वजन घटाने वाले भी कर सकते हैं सेवन
 
  • बिना दूध और चीनी वाली ब्लैक कॉफी में कैलोरी बहुत कम होती है। इसमें मौजूद कैफीन कुछ समय के लिए मेटाबॉलिज्म और ऊर्जा खर्च करने की प्रक्रिया को बढ़ा सकता है। यह एक्सरसाइज के दौरान प्रदर्शन में भी मदद कर सकता है। हालांकि, सिर्फ कॉफी पीने से वजन कम नहीं होता। इसके लिए संतुलित डाइट और नियमित व्यायाम जरूरी है।
विज्ञापन

4 of 4
ब्लैक कॉफी चाय के फायदे - फोटो : Freepik.com
टाइप-2 डायबिटीज वालों के लिए फायदे

अध्ययनों में नियमित रूप से कॉफी के सेवन को टाइप-2 डायबिटीज वालों के लिए फायदेमंद पाया गया है। कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनॉल आपके लिए लाभकारी हैं।  ब्लैक कॉफी डायबिटीज का इलाज या ब्लड शुगर नियंत्रित करने की दवा का विकल्प नहीं है। दवाओं और लाइफस्टाइल में सुधार के साथ इसके सेवन से लाभ मिल सकता है। डायबिटीज के मरीजों को कैफीन से ब्लड शुगर में होने वाले बदलावों पर भी ध्यान देना चाहिए।
 
  • स्वस्थ वयस्कों के लिए प्रतिदिन 400 मिलीग्राम तक कैफीन सामान्यतः सुरक्षित माना जाता है। गर्भवती महिलाओं के लिए यह सीमा 200 मिलीग्राम प्रतिदिन है। ज्यादा कॉफी पीने से घबराहट, एसिडिटी, धड़कन तेज होने और नींद प्रभावित होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए अपनी सेहत के अनुसार इसका सेवन करें।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें