फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटापा कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो 10 बातें जरूर जान लें, वरना घटने की बजाय बढ़ जाएगा वजन

Tue, 22 Oct 2019 04:33 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
वजन घटाना - फोटो : pixabay
अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो खुद पर इस सनक को हावी न होने दें। अक्सर कई बार देखा गया कि मोटापा घटाने की सनक हमारे ऊपर इस कदर हावी हो जाती है कि हम खुद का ही नुकसान कर बैठते हैं। वजन घटाने से पहले हमें कई बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। न्यूयॉर्क की न्यूट्रिशन ऐमी गोरिन कहती हैं कि वजन घटाने के लिए जरूरी है कि खानपान की आदत में बदलाव किया जाए। कम सोडियम वाले खाने का सेवन किया जाए।
विज्ञापन

2 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : parenting.firstcry.com
ऐमी कहती हैं कि वजन घटाने के लिए कभी भी 'सनकी डाइट' प्लान फॉलो न करें। अक्सर वजन कम करने के लिए बहुत से लोग एकदम से खाना छोड़ देते हैं जिससे शरीर को बेहद नुकसान पुहंचता है।
विज्ञापन

3 of 10
वजन कम करना
ऐमी का कहना है कि कभी भी हफ्ते में एक या दो पाउंड से ज्यादा वजन नहीं घटाना चाहिए। मोटापे पर काबू करने के लिए एकदम से अपनी डाइट में बदलाव नहीं करना चाहिए। नहीं तो शरीर पर घातक दुष्परिणाम हो सकते हैं। 
 

4 of 10
obesity
वजन घटाने के लिए धीरे-धीरे अपने डाइट प्लान में बदलाव करें और जीवनशैली में जरूरी सुधार करें। ऐमी कहती है कि वजन हमेशा धीरे-धीरे कम होता है। इसके लिए आपको ज्यादा कैलोरी बर्न और कम कैलोरी का सेवन करना होता है।
विज्ञापन

5 of 10
Weight Loss
ऐमी का कहना है कि वजन घटाने के लिए खुद को शारीरिक तौर पर ही नहीं बल्कि मानसिक तौर पर भी तैयार करना होता है। इसके अलावा, बाहर के खाने पर पूरी तरह से काबू करना होता है। आप ज्यादा से ज्यादा एक्सरसाइज करें और फास्ट फूड को त्याग दें। भरपूर नींद लें।
विज्ञापन

6 of 10
weight loss
ऐमी गोरिन कहती हैं कि वजन घटाने के लिए जरूरी है कि हर रात को बेहतरीन नींद ली जाए।
विज्ञापन

7 of 10
मोटापा
दरअसल, वजन कम करने के लिए जरूरी है कि आलू चिप्स, फ्रेंच फाई, प्याज रिंग्स, हरे टमाटर और ओकेरा को फौरन छोड़ दें। तला हुआ खाना और ज्यादा तली हुई सब्जियों से भी दूरी बना लें। तले हुए खाने से तोंद निकल आती है।

8 of 10
cauliflower
वजन कम करने के लिए आपको बहुत-सी सब्जियों को खाने की आदत भी बदलनी होगी। इनमें गोभी , ब्रसेल्स स्प्राउट्स और ब्रोकोली है। हालांकि ये स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है लेकिन ज्यादा मात्रा में इनके इस्तेमाल से आपका वजन बढ़ सकता है। इसलिए ज्यादा गोभी की सब्जी न खाएं। इतना ही नहीं गोभी की सब्जी ज्यादा मात्रा में खाने से पेट में गेस भी बनती है।

9 of 10
salad
पैक किया हुआ सलाद खाने से बचें। कभी भी रेस्टोरेंट से पैकेट में मंगाया जाने वाला सलाद कम खाएं। पैक किए हुए सलाद में कई तरह की सब्जियां होती हैं और ट्रांस फैट की मात्रा ज्यादा होने से आपका वजन बढ़  सकता है।
विज्ञापन

10 of 10
tea - फोटो : Social Media
वजन घटाने के लिए अपनी डाइट में तरल पदार्थ ज्यादा शामिल करें लेकिन दूध वाली चाय से दूरी बना लें। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं जो मोटापा कम करने में सहयोगी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें