ज्यादा चीनी खाने से क्या होता है?
- फोटो : Freepik.com
चीनी वाली चीजें खाने से क्या-क्या होता है?
मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि चीनी सिर्फ हमारे मुंह का स्वाद नहीं बदलती, बल्कि कुछ ही मिनटों में हमारे खून, दिमाग, हार्मोन्स में भी बदलाव आने लगते हैं। यानी मिठास का सफर सिर्फ जीभ तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे शरीर को प्रभावित करने लगता है।
1. चीनी या मीठी चीजें खाने के बाद सबसे पहला असर ब्लड ग्लूकोज पर पड़ता है। चीनी ग्लूकोज और फ्रक्टोज से बनी होती है। पाचन के दौरान यह टूटकर खून में पहुंचती है और ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है।
2. जब खून में ग्लूकोज बढ़ता है तो पैंक्रियाज इंसुलिन हार्मोन रिलीज करता है। इंसुलिन का काम ग्लूकोज को कोशिकाओं तक पहुंचाना है ताकि उसे ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल किया जा सके। यह शरीर की सामान्य और जरूरी प्रक्रिया है। हालांकि अगर आपमें इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या है तो ग्लूकोज कोशिकाओं में न जाकर खून में बढ़ने लगता है।