ज्यादा मीठा खाने की आदत कैसे करें कंट्रोल?
- फोटो : Freepik.com
ज्यादा मीठा खाने की आदत कैसे करें कंट्रोल?
अगर आपको भी मिठाई खाने की क्रेविंग होती है, तो कुछ आसान आदतें अपनाकर चीनी का सेवन कम कर सकते हैं।
- फलों को डाइट में शामिल करें: मीठा खाने की इच्छा होने पर आम, सेब, संतरा और पपीता जैसे फल खा सकते हैं।
- पानी पर्याप्त पिएं: दिनभर पर्याप्त पानी पीने की आदत डालें।
- मिठाई की मात्रा कम करें: एक बार में ज्यादा मिठाई खाने के बजाय सीमित मात्रा में खाएं।
- मीठे ड्रिंक्स से बचें: कोल्ड ड्रिंक, पैकेट वाले जूस और मीठे शेक का सेवन कम करें।
- लेबल जरूर पढ़ें: पैक्ड फूड खरीदते समय उसमें मौजूद अतिरिक्त चीनी की मात्रा चेक करें।
- संतुलित डाइट लें: खाने में प्रोटीन, फाइबर और साबुत अनाज शामिल करें।
एक दिन में कितनी चीनी खाना सही है?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, वयस्कों और बच्चों को फ्री शुगर का सेवन कुल दैनिक कैलोरी के 10 प्रतिशत से कम रखना चाहिए। बेहतर स्वास्थ्य के लिए इसे 5 प्रतिशत से भी कम रखने की सलाह दी जाती है। ध्यान रखें कि फ्री शुगर में मिठाइयों, शहद, सिरप और फलों के जूस में मौजूद चीनी भी शामिल होती है।
----------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।