दवाओं की एक्सपायरी डेट का रखें ध्यान
- फोटो : Adobe Stock Photos
इन दवाओं को लेकर सावधानी जरूरी
डॉक्टर उत्कर्ष कहते हैं, कुछ स्थितियों जैसे संक्रामक दवाओं (टेट्रासाइक्लिन या डॉक्सीसाइक्लिन) की एक्सपायरी डेट निकल जाने के बाद अगर आपने ये दवाएं खा ली हैं तो सावधान हो जाना चाहिए।
- यह एंटीबायोटिक दवाएं है जो बैक्टीरिया के विकास को रोकती है। मुंहासे, त्वचा संक्रमण और श्वसन संक्रमण के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है।
- अगर आपने गलती से एक्सपायर्ड टेट्रासाइक्लिन या डॉक्सीसाइक्लिन दवा खा ली है तो कुछ स्थितियों में इससे पॉइजनिंग का खतरा हो सकता है जिसका किडनी की सेहत पर असर पड़ने का खतरा रहता है।
डॉक्टर कहते हैं, रूटीन दवाएं जो हम अक्सर सर्दी-खांसी, दर्द आदि के लिए लेते हैं, अगर इसे आपने एक्सपायरी डेट निकल जाने के बाद खा ली है तो इससे एकदम कोई गंभीर रिएक्शन नहीं होता है। एक्सपायरी का मतलब ये नहीं है कि इसके बाद दवा जहर बन जाएगी। इसका मतलब है कि तय सीमा के बाद उस दवा का असर खत्म हो जाता है और वो लाभ नहीं देती है।