डायबिटीज दुनियाभर में बड़ी आबादी को प्रभावित करने वाली समस्या है, जिसका खतरा सभी उम्र वालों में देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आनुवांशिकता और मेटाबॉलिक समस्याओं के अलावा लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण भी इसका जोखिम बढ़ता देखा जा रहा है। अगर आपके परिवार में किसी को पहले से ये बीमारी रही है तो और भी सतर्क हो जाने की आवश्यकता है।
डॉक्टर बताते हैं, ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल में रखने के लिए जरूरी है कि आप खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। मधुमेह रोगियों को क्या खाना चाहिए-क्या नहीं, इस बारे में जानना सबसे जरूरी है। आइए जानते हैं कि जिन लोगों को डायबिटीज है उन्हें कौन से फल खाने चाहिए और कौन से नहीं? अधिक शर्करा वाली चीजों के सेवन से ब्लड शुगर बढ़ने का जोखिम हो सकता है।