सुबह के आहार पर दें ध्यान
- फोटो : Freepik.com
सुबह का भोजन सबसे जरूरी
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पूरे दिन का सबसे महत्वपूर्ण आहार सुबह का नाश्ता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, साबुत अनाज और अन्य पोषक तत्वों को शामिल करना लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद कर सकता है। ओट्स और दलिया जैसे साबुत अनाज फाइबर के अच्छे स्रोत हैं। फाइबर पाचन स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है और भोजन के बाद ब्लड शुगर के बढ़ने की गति को कम कर सकता है।
- फल भी सुबह के भोजन का हिस्सा हो सकते हैं। सेब और पपीते जैसे फल फाइबर तथा अन्य पोषक तत्व देते हैं।
- इसी तरह भीगे बादाम खाने की सलाह भी काफी लोकप्रिय है। बादाम में स्वस्थ वसा, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं।
आइए कुछ प्वाइंट्स में समझ लेते हैं कि सुबह किन चीजों को खाना-पीना सही है और किन चीजों से परहेज करना चाहिए?