शरीर में कुछ बीमारियों-स्थितियों की प्रतिक्रिया में सूजन की दिक्कत हो सकती है। ऐसे संकेतों को गंभीरता से लेने की आवश्यकता होती है, क्योंकि कुछ स्थितियों में यह बड़ी समस्याओं का संकेत भी हो सकती है। डॉक्टर बताते हैं, शरीरे के किसी अंग या फिर त्वचा का सामान्य से बड़ा हो जाना सूजन को दर्शाता है। कीड़े के काटने, बीमारी या चोट लगने की प्रतिक्रिया के स्वरूप भी यह समस्या हो सकती है।
कई बार आंतरिक चोट, किसी दवा का साइड इफेक्ट या संक्रमण की स्थिति भी सूजन का कारण बन सकती है, यही कारण है कि इस समस्या पर विशेष ध्यान देते रहने की आवश्यकता होती है।
मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कुछ बीमारियों के कारण भी सूजन की स्थिति बनी रह सकती है, इसे एक संकेत के तौर पर भी देखा जाना चाहिए। सूजन चेहरे, पेट, त्वचा, आंख जैसे कई अंगों में हो सकती है। बोस्टन चिल्ड्रन हॉस्पिटल के अनुसार, हृदय, लिवर और किडनी की बीमारियों के कारण शरीर के विभिन्न हिस्सों में सूजन आ सकती है। ऐसे में सूजन की समस्या को हमेशा गंभीरता से नोटिस करें। आइए जानते हैं कि किन स्थितियों में शरीर में सूजन हो जाती है, यह स्थितियां कितनी गंभीर हो सकती है?