फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fenugreek Water: रोज मेथी का पानी पीने से शरीर में क्या बदलाव होता है? यहां जानें इसके सेवन का सही तरीका

Sat, 28 Jun 2025 08:14 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रोज मेथी का पानी पीने के कई फायदे होते हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोगों मालूम है। मेथी का पानी सुबह खाली पेट पीने से शरीर में कई सकारात्मक बदलाव होते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मेथी - फोटो : Freepik.com
Benefits of Fenugreek Water: मेथी हमारे भारतीय रसोई का एक महत्वपूर्ण मसाला है, जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि अपने कई औषधीय गुणों से भी भरपूर है। इसे आयुर्वेद में भी एक शक्तिशाली जड़ी-बूटी के रूप में देखा जाता है। रोज सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

यह साधारण-सा दिखने वाला पेय हमारे शरीर में कई सकारात्मक बदलाव ला सकता है, साथ ही कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को भी कम करता है। हालांकि, इन लाभों को पूरी तरह से पाने के लिए इसे सही तरीके से और सही मात्रा में लेना बेहद जरूरी है। आइए, इस लेख में हम मेथी के पानी के कुछ बड़े फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मेथी - फोटो : Freepik
मेथी के पानी के स्वास्थ्य लाभ
मेथी में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। रोजाना मेथी का पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर कब्ज, अपच और गैस की समस्या को कम करता है। यह रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मदद करता है, क्योंकि मेथी इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाती है, जो मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद है।

ये भी पढ़ें- Health Ministry: देश में 'जीरो-डोज' वाले बच्चों में आई कमी, जानिए क्या है इसका मतलब और क्यों माना जा रहा है इसे कामयाबी
 
विज्ञापन

3 of 5
Weight Loss Tips: गर्मियों में वेट लॉस करना है बहुत आसान, पता होने चाहिए ये सिंपल ट्रिक्स - फोटो : freepik
वजन घटाने और बालों के लिए फायदेमंद
मेथी का पानी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जो वजन घटाने में सहायक है। यह भूख को नियंत्रित करता है, जिससे अनावश्यक खाने की इच्छा कम होती है। यह बालों के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि स्कैल्प को पोषण देता है जिससे बालों का झड़ना कम होता है। महिलाओं में हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में भी मेथी का पानी बेहद फायदेमंद होता है।

ये भी पढ़ें- Diabetes Control: 'डायबिटीज किलर' मानी जाती हैं ये पत्तियां, टाइप-1 और टाइप 2 दोनों में देखे गए इसके लाभ
 

4 of 5
मेथी - फोटो : Freepik
सेवन का सही तरीका
मेथी का पानी तैयार करने के लिए 1-2 चम्मच मेथी दानों को रातभर 1 गिलास पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट इस पानी को छानकर पिएं। आप चाहें तो भिगोए हुए दाने भी चबा सकते हैं, क्योंकि ये फाइबर से भरपूर होते हैं। स्वाद के लिए इसमें नींबू का रस या शहद मिलाया जा सकता है। इसे रोजाना 1 गिलास से ज्यादा न पिएं, क्योंकि अधिक मात्रा में सेवन से पेट में जलन या दस्त हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेथी - फोटो : Freepik
सावधानियां
सीमित मात्रा में मेथी के पानी का सेवन करें। गर्भवती महिलाएं और दवाइयां ले रहे लोग पहले डॉक्टर से सलाह लें। मेथी का पानी आमतौर पर सुरक्षित है, लेकिन कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है। यदि आपको पेट दर्द, दस्त या चक्कर जैसे लक्षण दिखें, तो इसका सेवन बंद करें। मधुमेह की दवाइयां लेने वाले लोग इसे डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें। 

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें