खून की जांच
- फोटो : Freepik.com
बिना टेस्ट के कैसे जानें यूरिया लेवल बढ़ तो नहीं गया?
आमतौर पर यूरिया का स्तर जानने के लिए खून की जांच कराना जरूरी माना जाता है। हालांकि कुछ संकेत हैं जिन्हें लेकर सभी लोगों को अलर्ट रहना चाहिए।
- किडनी की गंभीर समस्या होने पर यूरिया लेवल बढ़ने लगता है। इसके कारण आपको थकान, भूख कम लगने, चेहरे और पैरों में सूजन, पेशाब की मात्रा में बदलाव, मांसपेशियों में ऐंठन और नींद की परेशानी हो सकती है। गंभीर स्थिति में मतली, उल्टी, भ्रम या सांस लेने में परेशानी भी हो सकती है।
- किडनी की समस्याओं और यूरिक बढ़ने के कारणों को समझने के लिए डॉक्टर यूरिया के साथ सीरम क्रिएटिनिन और ईजीएफआर की जांच कराने की सलाह दे सकते हैं। इनसे किडनी की फिल्टर करने की क्षमता का पता चलता है। अगर ब्लड रिपोर्ट में हाई यूरिया आया है तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।