Dark Circles Under Eyes: क्या आपकी आंखों के नीचे भी काले धब्बे हो गए हैं? ये समस्या काफी आम है। अक्सर लोग इसे थकान, नींद की कमी या तनाव का नतीजा मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन हकीकत इससे कहीं गंभीर हो सकती है। मेडिकल रिपोर्ट्स बताते हैं कि आंखों के नीचे काला पड़ना यानी डार्क सर्कल्स सिर्फ आपके लुक की समस्या नहीं, बल्कि कई बार यह शरीर के अंदर छिपे असंतुलन का संकेत भी हो सकता है।
भारत में डार्क सर्कल्स की समस्या काफी बढ़ गई है। इसके लिए कई कारणों जैसे पारिवारिक इतिहास और भारतीय आबादी में मेलेनिन के उच्च स्तर को प्रमुख माना जाता है। इसके अलावा जीवनशैली संबंधी गड़बड़ी जैसे नींद की कमी, तनाव, अस्वास्थ्यकर आहार और लंबे समय तक कंप्यूटर-मोबाइल का उपयोग भी इस दिक्कत को बढ़ा सकते हैं। उम्र बढ़ने-एलर्जी, धूप में रहने, डाहाइड्रेशन और कुछ त्वचा संबंधी समस्याओं के कारण भी डार्क सर्कल्स हो सकते हैं।
अब सवाल ये है कि किन स्थितियों में इस समस्या को गंभीर मान लेना चाहिए?