फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा नमक कैसे करता है आपको बीमार इस बात को जान लीजिए

Sun, 24 Nov 2019 11:32 AM IST
Trainee Trainee लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
नमक - फोटो : pixabay
नमक के ज्यादा सेवन से आपको कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि आपको दिनभर में कितना नमक खाना चाहिए ताकि आप स्वस्थ रहें। हम अक्सर तय मात्रा से ज्यादा नमक खा जाते हैं और हमें इस बात का पता ही नहीं चलता। आइए जानते हैं आपको दिनभर में कितना नमक खाना चाहिए...

 
विज्ञापन

2 of 8
नमक - फोटो : pxiabay
नमक स्वाद के लिए जरूरी है लेकिन अगर ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो यह हाई ब्लड प्रेशर से लेकर दिल की बीमारी तक कई घातक रोगों को निमंत्रण दे सकता है। हालांकि यह भी सच है कि स्वस्थ रक्तचाप के लिए सोडियम की मात्रा जरूरी है। ऐसे में आपको सेहतमंद रहने के लिए रोज तय मात्रा में ही नमक का सेवन करना चाहिए।
 

 
विज्ञापन

3 of 8
salt - फोटो : अमर उजाला
अमेरीकन हार्ट एसोसिएशन (एएचए) का कहना है कि हर व्यक्ति को दिनभर में  2,300 मिलीग्राम ही नमक का सेवन करना चाहिए। यह मात्रा ज्यादा नमक खाने वालों के लिए है जबकि रोज नमक की आदर्श मात्रा 1,500 मिलीग्राम से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। लेकिन हम इस बात पर गौर नहीं करते हैं और हाई ब्लड प्रेशर के शिकार  हो जाते हैं।

4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
एएचए का कहना है कि अमेरिकी के लोग हर रोज 3,400 मिलीग्राम नमक का सेवन करते हैं जो कि तय मात्रा से ज्यादा है। 70 फीसदी लोग पैकेट में बंद खाद्य पदार्थों के जरिए नमक की इस मात्रा का सेवन करते हैं। भारत में भी चिप्स से लेकर दूसरे पैकेट बंद खाद्य पदार्थों के जरिए हम तय मात्रा से ज्यादा नमक का सेवन कर रहे हैं जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। ज्यादा नमक खाने से आपको कई बीमारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नमक का ज्यादा सेवन दिल की बीमारियों के खतरे को बढ़ा देता है। इसके अलावा, ज्यादा नमक खाने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी होने लगती है। अगर आप तय मात्रा से ज्यादा नमक खाते हैं तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 8
salt - फोटो : pixa
शरीर में नमक की मात्रा ज्यादा होने पर पानी जरूरत से ज्यादा जमा हो जाता है। यह स्थिति वाटर रिटेंशन या फ्लूड रिटेंशन कहलाती है।  ऐसी स्थिति में हाथ, पैर और चेहरे में सूजन हो सकती है। हालांकि यहां एक बात भी ध्यान रखना जरूरी है कि अगर आप तय मात्रा से कम नमक लेते हैं तो भी आप बीमार पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, नमक एक प्राकृतिक तत्व है जिसमें सोडियम और क्लोरीन तत्व होते हैं। जब आप नमक का सेवन करते हैं तो यह शरीर में इन ही दो घटकों में टूट जाता है। अगर आपके शरीर में नमक की कमी होती है तो आपको सुस्ती के लक्षण दिख सकते हैं। मासपेशियों की कमजोरी और सिर के दर्द की समस्या से भी आप परेशान हो सकते हैं। अगर शरीर में नमक की कमी हो जाए तो मस्तिष्क को क्षति पहुंच सकती है। 
विज्ञापन

8 of 8
salt - फोटो : salt
जर्नल ऑफ फैमिली मेडिसिन एंड प्राइमरी केयर की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में करीब 20 करोड़ लोगों में आयोडीन की कमी से होने वाले विकार का खतरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें