Symptoms Of Heat Stroke: अप्रैल के महीने में तेज-चिलचिलाती धूप से लोगों का हाल बेहाल होने लगा है। ऐसे में यहां हम आपको हीट स्ट्रोक के लक्षणों के बारे में बताएंगे।
Symptoms Of Heat Stroke: अप्रैल का महीना शुरू होते ही तेज और चिलचिलाती धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन-ब-दिन तापमान में हो रही बढ़ोतरी के कारण लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। इस भीषण गर्मी में सबसे बड़ा खतरा हीट स्ट्रोक का होता है, जो लापरवाही बरतने पर गंभीर रूप ले सकता है।
खासतौर पर बुजुर्ग, बच्चे और बाहर काम करने वाले लोग इसकी चपेट में जल्दी आ जाते हैं। शरीर में पानी की कमी, तेज धूप में लंबे समय तक रहना और सही खानपान न होना इसके मुख्य कारण हैं।
हीट स्ट्रोक के शुरुआती लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी है, ताकि समय रहते बचाव किया जा सके। अगर इन संकेतों को नजरअंदाज किया जाए तो यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। इसलिए इस मौसम में सतर्क रहना और शरीर को ठंडा व हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
2 of 7
हीट स्ट्रोक से कैसे बचें?
- फोटो : Adobe Stock
1. तेज बुखार
हीट स्ट्रोक में शरीर का तापमान काफी ज्यादा बढ़ने लगता है।
ये शरीर की अंदरूनी हीट को बाहर निकालने की क्षमता कम होने के कारण होता है।
तेज बुखार के साथ सिर दर्द और थकान भी महसूस हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 7
हीट स्ट्रोक से कैसे बचें?
- फोटो : Adobe Stock
2. चक्कर आना
गर्म मौसम में लंबे समय तक धूप में रहने से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है।
इसके कारण व्यक्ति को चक्कर आना, थकान और संतुलन खोने की समस्या हो सकती है।
कभी-कभी दौरे जैसी स्थिति भी बन सकती है।
4 of 7
हीट स्ट्रोक से कैसे बचें?
- फोटो : Freepik.com
3. उल्टी या मितली
हीट स्ट्रोक में पाचन तंत्र प्रभावित हो जाता है।
शरीर की गर्मी अधिक होने से उल्टी और मितली हो सकती है।