आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ
- फोटो : iStock
आयरन का करें सेवन
आयरन हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शरीर में अधिकांश आयरन लाल रक्त कोशिकाओं में होता है जो फेफड़ों से पूरे शरीर में अंगों और ऊतकों तक ऑक्सीजन पहुंचाता है। ऊर्जा के स्तर को भी बेहतर रखने में आयरन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। महिलाओं में आयरन की कमी ज्यादा देखी जाती है।
रेड मीट और पोल्ट्री, बीन्स, गहरी हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, सूखे मेवे जैसे किशमिश और खुबानी आदि से इसे आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।