Kidney Disease: शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो किडनी की सेहत पर ध्यान देना बहुत आवश्यक हो जाता है। हमारे शरीर के लिए किडनी एक फिल्टर के रूप में काम करती है। हर दिन हमारी किडनी लगभग 50 गैलन खून साफ करती है, अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालती है और शरीर में पानी व खनिजों का संतुलन बनाए रखने में मदद करती है। अब अगर इसमें किसी प्रकार की दिक्कत हो जाए तो संपूर्ण स्वास्थ्य पर कई प्रकार से नकारात्मक असर हो सकता है।
लाइफस्टाइल और खानपान की गड़बड़ी के चलते आज के समय में किडनी की बीमारियों का खतरा काफी बढ़ गया है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि किडनी रोग अक्सर बिना किसी शुरुआती लक्षण के धीरे-धीरे बढ़ते हैं और जब तक मरीज को पता चलता है, तब तक नुकसान काफी हद तक हो चुका होता है। शुरुआती चरणों के दौरान, 10 में से नौ लोगों को पता ही नहीं चलता कि उन्हें यह बीमारी है।
अगर किडनी की बीमारी का समय रहते पता चल जाए और उसका सही तरीके से इलाज हो जाए, तो गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं कि वो कौन सी चार स्थितियां हैं जो किडनी को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं, जिनपर ध्यान देकर किडनी को बीमारियों से बचाया जा सकता है।