मोटापे से पीड़ित लोग वजन कम करने की जद्दोजहद में लगे रहते हैं। कई लोग तरह-तरह के डाइट प्लान को फॉलो करते हैं, तो कुछ दवाओं का सहारा लेते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि कम समय में ज्यादा वजन कम करना सेहत पर बुरा असर डालता है। ऐसे में सही तरीका क्या है?
मोटापे की समस्या को दूर करने के लिए लोग वजन कम करना चाहते हैं, लेकिन तेजी से वजन कम करना खतरनाक हो सकता है। इससे पाचन संबंधी समस्याएं, थकान और ऊर्जा की कमी, कमजोर हड्डियां, कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता, बालों का झड़ना, मसल्स क्रैम्प, निर्जलीकरण, कुपोषण और पित्ताशय में पथरी हो सकती है। चिकित्सकों के अनुसार, लोगों को ऐसे सभी डाइट प्लान से बचना चाहिए, जो कुछ ही दिनों में वजन तेजी से कम करवाने का दावा करती हैं।