Weight Loss Tips: वजन घटाने के लिए जिम जाना जरूरी है या घर की सफाई भी पर्याप्त है? इस लेख में जानें 1 घंटे जिम, झाड़ू-पोंछा और डीप क्लीनिंग में कितनी कैलोरी बर्न होती है और कौन-सा विकल्प ज्यादा असरदार है।
विज्ञापन
1 of 6
वजन घटाने के लिए जिम जरूरी या घर की सफाई?
- फोटो : AI
Weight Loss Tips: वजन घटाना है तो जिम जाना ही पड़ेगा, ये तो सब कहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि 1 घंटे झाड़ू-पोंछा, बर्तन और अलमारी साफ करने में भी उतनी ही कैलोरी बर्न हो सकती है जितनी जिम में?
अक्सर महिलाएं कहती हैं कि घर के काम से ही इतना थक जाते हैं कि जिम की जरूरत नहीं, जबकि जिम जाने वाले इसे वर्कआउट ही नहीं मानते। फिटनेस एक्सपर्ट्स इसे NEAT एक्टिविटी कहते हैं, यानी बिना जिम के की गई फिजिकल एक्टिविटी।
तो सवाल है कि 1 घंटे ट्रेडमिल-वेट ट्रेनिंग और 1 घंटे घर की डीप क्लीनिंग में से किसमें ज्यादा चर्बी घटेगी? इसका जवाब कैलोरी के आंकड़ों में छिपा है, जो आपको चौंका देगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
वजन घटाने के लिए जिम जरूरी या घर की सफाई?
- फोटो : AI
1 घंटे जिम में कितनी कैलोरी बर्न होती है?
जिम में कैलोरी इस बात पर निर्भर करती है कि आप क्या कर रहे हैं। 70 किलो वजन वाला व्यक्ति 1 घंटे की हल्की ट्रेडमिल या वॉक से करीब 250-300 कैलोरी बर्न कर सकता है। तेज कार्डियो या साइकिलिंग से करीब 400-500 कैलोरी बर्न हो सकती है। वहीं, 1 घंटे की वेट ट्रेनिंग में लगभग 200-350 कैलोरी और HIIT वर्कआउट में करीब 500-600 कैलोरी बर्न हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 6
वजन घटाने के लिए जिम जरूरी या घर की सफाई?
- फोटो : AI
1 घंटे घर की सफाई में कितनी कैलोरी बर्न होती है?
घर के काम भी कैलोरी बर्न करने में मदद करते हैं। 1 घंटे झाड़ू लगाने से करीब 200-240 कैलोरी, जबकि बैठकर पोंछा लगाने से लगभग 250-300 कैलोरी बर्न हो सकती है। बर्तन धोने और किचन साफ करने में करीब 180-220 कैलोरी खर्च हो सकती है। वहीं, अलमारी या स्टोर रूम की डीप क्लीनिंग से 1 घंटे में लगभग 300-350 कैलोरी बर्न हो सकती है।
4 of 6
वजन घटाने के लिए जिम जरूरी या घर की सफाई?
- फोटो : AI
तो जीता कौन?
सीधे आंकड़ों में जिम जीतता है, खासकर अगर आप HIIT या तेज कार्डियो कर रहे हैं। जिम में आप 1 घंटे में औसतन 400 कैलोरी बर्न कर सकते हैं, जबकि पूरे घर की सफाई में 250-300 कैलोरी ही बर्न होती है।
विज्ञापन
5 of 6
वजन घटाने के लिए जिम जरूरी या घर की सफाई?
- फोटो : AI
एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
फिटनेस कोच के अनुसार, घर की सफाई से फैट बर्न होता है, लेकिन इससे मसल्स बनाने में जिम की वेट ट्रेनिंग जितना फायदा नहीं मिलता। जिम में वेट ट्रेनिंग से एक्सरसाइज के बाद भी शरीर कुछ अतिरिक्त कैलोरी बर्न करता रहता है, जिसे Afterburn Effect कहा जाता है।
वजन घटाने के लिए जिम जरूरी या घर की सफाई?
- फोटो : AI
किसके लिए क्या बेस्ट है?
अगर सिर्फ वजन घटाना है और जिम नहीं जा सकते, तो रोज 1.5 घंटे घर की डीप क्लीनिंग के साथ तेज चलना एक विकल्प हो सकता है।
अगर बॉडी टोन करनी है और मसल्स मजबूत बनानी हैं, तो स्ट्रेंथ ट्रेनिंग ज्यादा प्रभावी रहेगी। केवल घर के काम से शरीर के किसी खास हिस्से की चर्बी कम करना संभव नहीं है।
स्मार्ट फॉर्मूला यह हो सकता है कि हफ्ते में 4 दिन जिम करें और 2 दिन घर की सफाई को अतिरिक्त फिजिकल एक्टिविटी की तरह लें। इससे आपकी कुल शारीरिक गतिविधि बढ़ सकती है।
-----------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।