फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन घटाने के नाम पर आपसे बोले जाते हैं कैसे-कैसे झूठ, यहां पढ़ें

Fri, 22 Nov 2019 09:24 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मोटापा
मोटापा कई बीमारियों की जड़ है। मधुमेह से लेकर रक्तचाप और हार्ट की बीमारी तक का खतरा मोटापा की वजह से बढ़ जाता है। जीवनशैली में बदलाव के जरिए मोटापे की समस्या से बचा जा सकता है। लेकिन अगर कोई कंपनी या दवा आपसे बिना डाइट और जीवनशैली की अनियमितताओं को दूर कर वजन घटाने का दावा करती है तो समझिए आपसे झूठ बोला जा रहा है, क्योंकि यह संभव नहीं है कि बिना शारीरिक एक्सरसाइज, डाइट और जीवनशैली में बदलाव के जरिए कोई भी मोटापे पर काबू पा सकता है।  आइए जानते हैं वजन कम करने वाले प्रोडक्ट आपसे क्या-क्या झूठ बोलते हैं...
 
विज्ञापन

2 of 5
मोटापा
बिना डाइट के वजन घटाएं
यह सबसे बड़ा झूठ है जो वजन कम करने वाले प्रोडक्ट आपसे बोलते हैं। बिना डाइट के वजन को नियंत्रित या कम करना संभव नहीं है। अक्सर आपने ऐसी दवाओं के बारे में सुना होगा जो वजन कम करने का दावा करती हैं लेकिन आप इन पर यकीन न करें, क्योंकि किसी गोली और पाउडर के जरिए वजन कम नहीं किया जा सकता है। वजन कम करने के लिए आपको डाइट का अनुसरण करना ही होता है। कोई भी दवा या गोली शरीर के फैट को कम नहीं कर सकती है। बिना कैलोरी को कम किए वजन नहीं घटाया जा सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
obesity
बिना एक्सरसाइज के घटाएं वजन
अगर कोई कपंनी बिना एक्सरसाइज के वजन घटाने का दावा करती है तो समझिए आपसे झूठ बोला जा रहा है। वजन कम करने के लिए कड़े व्यायाम की जरूरत होती है। आप चाहे जिम जाएं या फिर खुद से ही शारीरिक व्यायाम करें, वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज जरूरी होती है। बिना शारीरिक एक्टिविटी के कोई भी व्यक्ति अपना वजन कम नहीं कर सकता है।


 

4 of 5
obesity
अपने मेटाबॉलिज्म को बढ़ाएं
बहुत सी सप्लीमेंट मैन्यूफेक्चरिंग कंपनियां दावा करती हैं कि मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर अपना वजन कम करें, लेकिन यह संभव नहीं है। कंपनियां इस तरह का दावा अपने प्रोडक्ट की बिक्री बढ़ाने के लिए करती हैं। इसलिए आपको ऐसे दावों से सावधान रहने की जरूरत है। असल बात तो यह है कि कोई भी दवा या पाउडर आपके मेटाबॉलिज्म को नहीं बढ़ा सकता है। यहां तक की ग्रीन टी भी आपके मेटाबॉलिज्म को नहीं बढ़ा सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Obesity
अक्सर दावा किया जाता है कि किसी पाउडर और गोली को लेने से आपको भूख नहीं लगेगी और आपका वजन कम हो जाएगा लेकिन यह दावा एकदम झूठ है। आपके शरीर को प्रोटीन, फाइबर और पेट भरने के लिए खाने की जरूरत होती है। खाने में फैट होता है। वजन कम करने वाले सप्लीमेंट खाने की जगह कभी नहीं ले सकते हैं। इसलिए अगर इस तरह का दावा किया जा रहा है तो इस पर यकीन न करें और वजन घटाने के लिए कोई भी दवा न लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें