फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weight Loss Tips In Winter: सर्दियों में वजन कम करने के लिए इन चीजों का करें सेवन

Sun, 13 Dec 2020 06:02 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बढ़ते वजन की वजह से कई तरह की बीमारियों का खतरा भी रहता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है। सर्दियों के मौसम में डाइट बढ़ जाती है, जिस वजह से वजन बढ़ने का खतरा भी अधिक रहता है। बढ़ते वजन को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी होता है। बढ़ते वजन की वजह से कई तरह की बीमारियों का खतरा भी रहता है। स्वस्थ और फिट रहने के लिए वजन को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी होता है। सर्दियों में कुछ चीजों को शामिल करके भी आप वजन को नियंत्रण में रख सकते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे सर्दियों में वजन कम करने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करें। इन चीजों का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगली स्लाइड्स में जानिए उन चीजों के बारे में जिनका सेवन करने से वजन नियंत्रण में रहता है...
विज्ञापन

2 of 5
सर्दियों में वजन कम करने के लिए आप डाइट में गाजर को शामिल कर सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गाजर का सेवन करें
  • गाजर में फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है जो वजन को नियंत्रण में रखने में सहायक होता है। सर्दियों में वजन कम करने के लिए आप डाइट में गाजर को शामिल कर सकते हैं। गाजर का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। स्वस्थ और फिट रहने के लिए सर्दियों में गाजर का सेवन करें।
विज्ञापन

3 of 5
नट्स और सीड्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नट्स और सीड्स का सेवन करें
  • नट्स और सीड्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। नट्स और सीड्स में फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है जो मोटापे को नियंत्रित रखने में सहायक होता है।

4 of 5
बढ़ते वजन को कम करने के लिए डाइट में अमरूद को जरूर शामिल करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अमरूद का सेवन करें
  • अमरूद का सेवन करने से मेटाबॅाल्जिम बढ़ता है जो वजन को नियंत्रण में रखने में सहायक होता है। सर्दियों के मौसम में अमरूद का सेवन करने से आप कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। बढ़ते वजन को कम करने के लिए डाइट में अमरूद को जरूर शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सर्दियों में वजन को कम करने के लिए स्ट्राबेरी का सेवन करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
स्ट्राबेरी का सेवन करें
  • सर्दियों में वजन को कम करने के लिए स्ट्राबेरी का सेवन करें। रोजाना एक कप स्ट्राबेरी का सेवन करने से आप वजन को नियंत्रण में रख सकते हैं। 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें