मसालों में छिपे हैं वेट लॉस के गुण
- फोटो : Freepik.com
खाने का स्वाद बढ़ाने वाली इलाइची, वजन कम करने में भी सहायक हो सकती है, इस बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। इलायची में कई सारे ऐसे गुण होते हैं जो पाचन तंत्र को उत्तेजित करने के साथ, फैट बर्न करने में भी मदद कर सकते हैं। वजन कम करने के लिए इलाइची का इस्तेमाल करना लाभदायक हो सकता है। इलाइची का प्रयोग मसालों के साथ चाय में डालकर भी किया जा सकता है।
भारतीय मसालों में हल्दी को सबसे कारगर औषधि के रूप में माना जाता है। हल्दी एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। इसके अलावा यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में भी सहायक है, जो वजन कम करने में मददगार हो सकती है।