फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटापा कम करना चाहते हैं तो रोज खाएं संतरे

Sat, 14 Dec 2019 09:59 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
संतरे
अगर आप मोटापा कम करना चाहते हैं तो रोज संतरे खाएं। संतरे, सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं और साथ ही में वजन भी कम करते हैं। दरअसल संतरे में विटामिन सी से लेकर कई तरह के पौष्टिक तत्व होते हैं। आप अपने डाइट प्लान में संतरे शामिल करें। संतरे में लो कैलोरी होती है और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। एक बड़े संतरे में 0.9 ग्राम प्रोटीन होता है और 16.2 ग्राम कर्ब होता है। वहीं, अगर फाइबर की बात की जाए तो एक संतरे में 3.4 ग्राम फाइबर होता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
संतरे का जूस - फोटो : अमर उजाला
एक संतरे में 238 मिलीग्राम पोटेशियम होता है और 61 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। किसी भी फल में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और फल वजन घटाने और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। संतरे में करीब 87 फीसदी पानी होता है और प्राकृतिक तौर पर शुगर होती है। संतरा आपका वजन घटाने के साथ ही आपको भरपूर मात्रा में डिहाइड्रेड रखता है।
विज्ञापन

3 of 4
संतरे
सर्दियों में तो हम वैसे भी कम पानी पीते हैं ऐसे में संतरे आपको पूरी तरह से डिहाइड्रेड रखते हैं। संतरे में मौजूद विटामिन सी आपको त्वचा संबंधी बीमारियों से दूर रखता है। संतरे को खाने से हमारे शरीर की जो कोशिकाएं डैमेज हो जाती हैं वो खुद-ब-खुद सही हो जाती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
संतरे - फोटो : Pixabay
साल 2014 में हुए एक शोध में बताया गया था कि संतरे खाने से मोटापा भी कम होता है। इस फल को खाने से शरीर में तेजी से फैट बर्न होने लगता है और फैट बर्न होने पर वजन कम होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें