Sugar In Tea Weight Gain: अक्सर वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोग सबसे पहले बिना चीनी की चाय पीना शुरु कर देते हैं। उन्हें लगता है कि चीनी छोड़ देने से उनका वजन तेजी से कम होने लगेगा। लेकिन क्या वास्तव में एक चम्मच चीनी आपके वजन घटाने के सफर में सबसे बड़ी बाधा है? इस विषय पर डॉक्टर मल्हार गणला ने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। डॉक्टर मल्हार के अनुसार, वजन घटाने के नाम पर चीनी को दुश्मन मानना और खाने में तेल की मात्रा को नजरअंदाज करना एक बड़ी गलती हो सकती है।
डॉक्टर मल्हार वैज्ञानिक तुलना के माध्यम से बताया है कि एक कप चाय में मौजूद चीनी से मिलने वाली कैलोरी, भोजन में इस्तेमाल होने वाले अतिरिक्त तेल की तुलना में बहुत कम होती है। लोग अक्सर छोटी चीजों पर ध्यान देते हैं और उन बड़े कैलोरी स्रोतों को भूल जाते हैं जो वास्तव में मोटापे का कारण बन रहे हैं। डॉक्टर का कहना है कि अगर आप कैलोरी डेफिसिट में जाना चाहते हैं, तो आपको उन चीजों को पहचानना होगा जो चुपचाप आपके शरीर में भारी मात्रा में कैलोरी पहुंचा रही हैं।