वैसे तो फलों का सेवन हर मौसम में किया जा सकता है, लेकिन कुछ फल ऐसे होते हैं जो किसी खास मौसम में ही मिलते हैं और इस वजह से वो खाने में काफी अच्छे भी लगते हैं। तरबूज भी ऐसा ही एक फल है, जो गर्मियों में मिलता है। यह खाने में काफी स्वादिष्ट और रसदार होता है। गर्मियों में लोग तरबूज खाना इसलिए पसंद करते हैं, क्योकि इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसके अलावा भी तरबूज खाने के कई फायदे होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अधिक मात्रा में इसका सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है? आइए जानते हैं तरबूज के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में...