थकान-कमजोरी की समस्या
- फोटो : Freepik.com
ज्यादा पानी पीने से क्या दिक्कतें होती हैं?
डॉ संतोष कहते हैं, ज्यादा पीना पीने की स्थिति में हमारी किडनी का काम बढ़ जाता है, अगर आपकी किडनी कमजोर है तो पानी शरीर में ही एकत्रित होने लग जाता है। इससे सोडियम की कमी होने, शरीर में सूजन बढ़ जाती है। हाइपोनेट्रेमिया के कारण सिरदर्द, उल्टी, दौरे, मानसिक भ्रम और कमजोरी होती है। अगर सोडियम का स्तर बहुत कम हो जाए तो इससे कोमा का भी खतरा हो सकता है।
डॉक्टर कहते हैं, पानी जीवन के लिए जरूरी है, लेकिन हर चीज की तरह इसका संतुलन बनाए रखना जरूरी है। पर्याप्त पानी पीते रहें, पर जरूरत से ज्यादा न लें।
----------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।