Vitamin D in Monsoon: मानसून का सीजन अपने साथ बारिश की फुहारें और सुहानी ठंडक लेकर आता है, जो गर्मी से राहत दिलाती है। लेकिन इस खूबसूरत बदलाव का एक पहलू और भी है, बरसात के मौसम में आसमान में लगातार बादल छाने की वजह से सूरज की रोशनी कम मिलती है। ऐसे में शरीर में विटामिन डी की कमी का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन डी हमारी हड्डियों को मजबूत रखने, इम्यून सिस्टम को दुरुस्त बनाने और यहां तक कि हमारे मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए भी बेहद जरूरी होता है।
इसकी कमी से अक्सर थकान, हड्डियों में दर्द और रोग प्रतिरोधक क्षमता का कमजोर होना जैसी परेशानियां सामने आ सकती हैं, जिससे हम मौसमी बीमारियों की चपेट में आसानी से आ जाते हैं। मानसून के इन महीनों में जब धूप कम निकलती है, तब हमारे लिए यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है कि हम अपने शरीर में विटामिन डी का स्तर बनाए रखें। ऐसे में विटामिन डी रिच फूड खाना सबसे अच्छा विकल्प है। आइए इस लेख में ऐसे चार खाद्य पदार्थ के बारे में जानते हैं जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।