हमारे स्वास्थ्य के लिए विटामिन बी 12 बेहद जरूरी है। इसकी कमी की वजह से शरीर में अनेक रोग हो सकते हैं। विटामिन बी 12 की कमी आपको शारीरिक तौर पर ही नहीं बल्कि मानसिक तौर पर भी बीमार कर सकती है। इसकी कमी की वजह से गैस और पेट की अनेक समस्याएं आपको घेर सकती हैं। विटामिन बी 12 की कमी से शरीर में खून की कमी, पाचन तंत्र की गड़बड़ी और कमजोरी आ सकती है। भूख की कमी और कब्ज की समस्या भी हो सकती है। इसलिए विटामिन बी12 शरीर के सेहत के लिए बेहद जरूरी है।